T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, पांचवें नंबर पर मौजूद हैं सूर्यकुमार यादव
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, पांचवें नंबर पर मौजूद हैं सूर्यकुमार यादव
टी20 क्रिकेट में भारत के पास सूर्यकुमार यादव, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। आइए जानते हैं, टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं?
Published : Jun 05, 2025 03:09 pm IST, Updated : Jun 05, 2025 03:09 pm IST
1/6Image Source : getty
टी20 क्रिकेट में भारत के पास सूर्यकुमार यादव, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। आइए जानते हैं, टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं?
2/6Image Source : getty
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में टॉप पर विराट कोहली मौजूद हैं। कोहली ने अभी तक टी20 क्रिकेट के 414 मैचों में कुल 13543 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 9 शतक और 105 अर्धशतक शामिल हैं।
3/6Image Source : getty
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 463 मैचों में कुल 12248 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 शतक और 82 अर्धशतक निकले हैं।
4/6Image Source : getty
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक 334 मैचों में कुल 9797 रन बनाए हैं।
5/6Image Source : getty
सुरेश रैना ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट के 336 मैचों में 8654 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं।
6/6Image Source : getty
सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 325 मैचों में कुल 8620 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 शतक और 59 अर्धशतक निकले हैं। सूर्या विस्फोटक बल्लेबाजी में माहिर हैं।