WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने हासिल कर ली नंबर-1 की पोजीशन
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने हासिल कर ली नंबर-1 की पोजीशन
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद भी अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी वजह से ही टीम 300 रनों के पार स्कोर बनाने में सफल हो पाई। पंत ने 75 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। अब उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खास मुकाम हासिल कर लिया है।
Published : Jul 24, 2025 11:19 pm IST, Updated : Jul 24, 2025 11:19 pm IST
1/6Image Source : getty
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद भी अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी वजह से ही टीम 300 रनों के पार स्कोर बनाने में सफल हो पाई। पंत ने 75 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। अब उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खास मुकाम हासिल कर लिया है।
2/6Image Source : getty
चौथे टेस्ट मैच में 54 रनों की पारी खेलते ही ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने अब तक WTC के 38 मैचों में कुल 2731 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक, 16 अर्धशतक निकले हैं।
3/6Image Source : getty
रोहित शर्मा भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने WTC के 40 मैचों में कुल 2716 रन बनाए हैं और 9 शतक जड़े हैं।
4/6Image Source : getty
विराट कोहली भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने WTC के 46 मैचों में कुल 2617 रन बनाए हैं और 5 शतक जड़े हैं।
5/6Image Source : getty
शुभमन गिल भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने WTC के 36 मैचों में कुल 2512 रन बनाए हैं और 8 शतक, 7 अर्धशतक जड़े हैं।
6/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 43 मैचों में कुल 2232 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 शतक और 16 अर्धतक लगाए हैं। वह भारत के लिए WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।