WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WPL में भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए 28 मैचों में कुल 871 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं।
Published : Jan 10, 2026 04:33 pm IST, Updated : Jan 10, 2026 04:33 pm IST
1/5Image Source : pti
WPL में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए 28 मैचों में कुल 871 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं।
2/5Image Source : pti
शेफाली वर्मा भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से WPL में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुल 27 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 865 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं।
3/5Image Source : pti
स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तान हैं और उन्होंने अभी तक WPL में कुल 27 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान मंधाना ने 664 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे हैं। WPL में उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा है।
4/5Image Source : pti
आरसीबी की विकेटकीपर ऋचा घोष ने अभी तक WPL में कुल 27 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 631 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने चार अर्धशतक जड़े हैं। WPL में ऋचा का हाईएस्ट स्कोर 69 रन रहा है।
5/5Image Source : pti
जेमिमा रोड्रिगेज वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलती हैं। वह भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक WPL के 23 मैचों में कुल 507 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे हैं।