1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, 36 सालों से कायम है दिग्गज का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, 36 सालों से कायम है दिग्गज का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में भारत की ओर से कई बल्लेबाजों ने बल्ले से अपना जलवा बिखेरा है। लॉर्ड्स में अब तक सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाज ही 500 रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं। आइए जानते हैं लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...

Written By: Vanson Soral
Published : Aug 31, 2026 09:31 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 09:32 pm IST
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 2 भारतीय बल्लेबाजों ने 500 से ज्यादा रन जड़े हैं। आइए जानते हैं लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...
1/6 Image Source : AFP
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 2 भारतीय बल्लेबाजों ने 500 से ज्यादा रन जड़े हैं। आइए जानते हैं लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। धोनी ने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स में कुल 8 मैच खेले, जिसकी 11 पारियों में 43.25 के औसत से 346 रन बनाए। इसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। धोनी यहां कभी शतक नहीं लगा पाए।
2/6 Image Source : AFP

सुनील गावस्कर भी इस खास क्लब में शामिल हैं। गावस्कर ने लॉर्ड्स में कुल 7 मैच खेले, जिसकी 12 पारियों में 34.36 के औसत से 378 रन जड़े। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाने का भी कारनामा किया। एक समय गावस्कर लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे, लेकिन बाद में उनसे आगे कई भारतीय खिलाड़ी निकल गए।
3/6 Image Source : AFP

 लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। गांगुली को लॉर्ड्स का मैदान काफी रास आता था। यही वजह है कि उन्होंने महज 7 मैचों की 9 पारियों में 46.44 के औसत से 418 रन जड़े। लॉर्ड्स में उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक भी जड़ा।
4/6 Image Source : AFP

 राहुल द्रविड़ लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। भारत के पूर्व कप्तान द्रविड़ ने लॉर्ड्स में 9 मैचों की 12 पारियों में 503 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा का रहा। उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी जमाए।
5/6 Image Source : AFP

लॉर्ड्स में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिलीप वेंगसरकर के नाम पर है। ये रिकॉर्ड साल 1990 से अब तक कायम है। लॉर्ड्स में दिलीप वेंगसरकर ने महज 4 मैचों की 8 पारियों में 72.57 के शानदार औसत से 508 रन बनाए। लॉर्ड्स में उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकला।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement