Asia Cup 2025 के लिए चुने गए भारतीय बॉलर्स की ICC T20 Rankings, इतने टॉप-100 से बाहर
Asia Cup 2025 के लिए चुने गए भारतीय बॉलर्स की ICC T20 Rankings, इतने टॉप-100 से बाहर
सेलेक्टर्स एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर चुके हैं। आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में गेंदबाजी आक्रमण में शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा शामिल हैं। आइए जानते हैं, इन बॉलर्स की आईसीसी रैंकिंग क्या है?
Published : Aug 23, 2025 02:49 pm IST, Updated : Aug 23, 2025 02:49 pm IST
1/8Image Source : getty
सेलेक्टर्स एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर चुके हैं। आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टी20 टीम में गेंदबाजी आक्रमण में शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा शामिल हैं। आइए जानते हैं, इन बॉलर्स की आईसीसी रैंकिंग क्या है?
2/8Image Source : getty
वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजों की मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं। उनके इस समय 706 रेटिंग अंक हैं। वरुण ने पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है और सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं।
3/8Image Source : getty
गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में अर्शदीप सिंह 10वें नंबर पर मौजूद हैं। उनके इस समय 653 रेटिंग अंक हैं। अर्शदीप डेथ ओवर्स में घातक गेंदबाजी करते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं।
4/8Image Source : getty
अक्षर पटेल गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में 14वें नंबर पर हैं। उनके इस समय 636 रेटिंग अंक हैं। पटेल अपना ओवर जल्दी पूरा कर लेते हैं और अहम मौकों पर विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं।
5/8Image Source : getty
कुलदीप यादव गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में 36वें नंबर पर मौजूद हैं। उनके इस समय 535 रेटिंग अंक हैं। कुलदीप भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे हैं।
6/8Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह अपनी यॉर्कर गेंदों के लिए जाने जाते हैं। अगर वह अपनी लय में हैं, तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। वह गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में 42वें नंबर पर हैं। उनके इस समय 523 रेटिंग अंक हैं।
7/8Image Source : getty
हार्दिक पांड्या ने ज्यादातर समय भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में गेंदबाजी की है। वह गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस समय 52वें नंबर पर हैं। उनके इस समय 498 रेटिंग अंक हैं।
8/8Image Source : getty
टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा और शिवम दुबे को भी मौका मिला है। लेकिन ये दोनों प्लेयर्स गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में टॉप-100 में भी शामिल नहीं हैं।