इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में जारी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने पांच विकेट लिया था। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में भी कुल 7 विकेट चटकाए हैं। वह इंग्लैंड में दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
Published : Jul 15, 2025 12:18 am IST, Updated : Jul 15, 2025 02:42 am IST
1/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में जारी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने पांच विकेट लिया था। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में भी कुल 7 विकेट चटकाए हैं। वह इंग्लैंड में दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
2/6Image Source : getty
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में ईशांत शर्मा पहले नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इस दौरान कुल 51 विकेट चटकाए हैं। वह इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं।
3/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर अभी तक कुल 11 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49 विकेट हासिल किए हैं।
4/6Image Source : icc twitter
कपिल देव इंग्लैंड में तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड में कुल 13 टेस्ट मैच खेलकर 43 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान 125 रन देकर पांच विकेट लेना उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
5/6Image Source : getty
मोहम्मद शमी इंग्लैंड में चौथे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 14 टेस्ट मैच खेलकर कुल 42 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 57 रन देकर चार विकेट लेना उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
6/6Image Source : getty
अनिल कुंबले और मोहम्मद सिराज दोनों ने ही इंग्लैंड में कुल 36-36 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए दोनों गेंदबाज इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।