भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर्स
भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर्स
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की है और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। अर्शदीप T20I क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने से एक विकेट दूर हैं।
Published : Sep 08, 2025 12:10 am IST, Updated : Sep 08, 2025 12:10 am IST
1/6Image Source : pti
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की है और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। अर्शदीप T20I क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने से एक विकेट दूर हैं।
2/6Image Source : pti
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम पर है। उन्होंने भारत के लिए 63 T20I मैचों में कुल 99 विकेट अपने नाम किए हैं। वह 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। एशिया कप 2025 में वह इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
3/6Image Source : getty
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशन क्रिकेट के 80 मैचों में कुल 96 विकेट अपने नाम किए हैं।
4/6Image Source : getty
हार्दिक पांड्या की गिनती भारत के स्टार ऑलराउंडर्स में होती है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 114 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 94 विकेट झटके हैं। वह भारत के लिए T20I क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
5/6Image Source : getty
भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट के 87 मैचों में कुल 90 विकेट अपने नाम किए हैं। फिलहाल वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
6/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट के 70 मैचों में कुल 89 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी यॉर्कर गेंद का कोई भी सानी नहीं है और उनके पास वह काबिलियत है कि वह किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें।