T20I क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर, जानें टॉप पर कौन?
T20I क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर, जानें टॉप पर कौन?
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे बॉलर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन प्लेयर्स ने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में भारत के लिए T20I क्रिकेट में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
Published : Oct 18, 2025 02:23 pm IST, Updated : Oct 18, 2025 02:23 pm IST
1/6Image Source : pti
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे बॉलर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन प्लेयर्स ने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में भारत के लिए T20I क्रिकेट में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/6Image Source : ap
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में वरुण चक्रवर्ती ने अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं। वह साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने मौजूद साल में अभी तक कुल 21 विकेट झटके हैं।
3/6Image Source : pti
कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया था और उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। वह साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल 17 विकेट झटक चुके हैं।
4/6Image Source : ap
अक्षर पटेल भारतीय टीम के लिए साल 2025 में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने मौजूदा साल में 12 T20I मैचों में कुल 12 विकेट झटके हैं।
5/6Image Source : ap
हार्दिक पांड्या ने भी साल 2025 में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 11 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं।
6/6Image Source : ap
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। दोनों गेंदबाजों ने साल 2025 में T20I क्रिकेट में 7-7 विकेट झटके हैं।