टेस्ट क्रिकेट के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, जहीर खान पांचवें नंबर पर
टेस्ट क्रिकेट के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, जहीर खान पांचवें नंबर पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया को रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, जसप्रीत बुमराह और जहीर खान जैसे गेंदबाज दिए हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपना लोहा मनवाया है। आइए जानते हैं, उन भारतीय बॉलर्स के बारे में, जिन्होंने टेस्ट जीत में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
Published : Jul 19, 2025 11:45 pm IST, Updated : Jul 19, 2025 11:45 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम ने दुनिया को रविचंद्रन अश्विन, कपिल देव, जसप्रीत बुमराह और जहीर खान जैसे गेंदबाज दिए हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपना लोहा मनवाया है। आइए जानते हैं, उन भारतीय बॉलर्स के बारे में, जिन्होंने टेस्ट जीत में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
2/6Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। उन्होंने भारत के लिए 61 टेस्ट मैच जीते हैं और इस दौरान कुल 374 विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : getty
अनिल कुंबले भारत के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 43 जीते हुए टेस्ट मैचों में कुल 288 विकेट चटकाए हैं। इस दौरन 74 रन देकर 10 विकेट लेना उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
4/6Image Source : getty
हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा भारत के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। दोनों गेंदबाजों ने जीते हुए टेस्ट मैचों में कुल 221-221 विकेट अपने नाम किए हैं।
5/6Image Source : getty
ईशांत शर्मा भारत के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए जीते हुए 48 टेस्ट मैचों में कुल 158 विकेट हासिल किए हैं।
6/6Image Source : getty
जहीर खान भारत के लिए जीते हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने जीते हुए टेस्ट मैचों में कुल 149 विकेट हासिल किए हैं।