भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी, पांचवें नंबर पर रोहित
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी, पांचवें नंबर पर रोहित
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। अब रोहित किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नहीं है। आइए जानते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के कितने मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है।
Published : Oct 06, 2025 01:12 pm IST, Updated : Oct 06, 2025 01:12 pm IST
1/6Image Source : pti
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। अब रोहित किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नहीं है। आइए जानते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के कितने मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है।
2/6Image Source : getty
भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 332 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 178 में जीत हासिल की है और 120 मैच हारे हैं। 6 मैच टाई रहे हैं और 15 मैचों में का कोई रिजल्ट नहीं निकला है।
3/6Image Source : getty
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 221 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 104 में जीत दर्ज की है और 90 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
4/6Image Source : pti
विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 213 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने 135 में जीत दर्ज की थी और सिर्फ 60 में ही हार का सामना करना पड़ा था।
5/6Image Source : getty
सौरव गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 195 मैचों में कमान संभाली थी, जिसमें से टीम ने 97 में जीत दर्ज की थी और 78 में हार का मुंह देखना पड़ा था।
6/6Image Source : pti
रोहित शर्मा अभी किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान नहीं है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के 142 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम ने 103 में जीत दर्ज की। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।