T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान, अभी इस नंबर पर हैं सूर्यकुमार यादव
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान, अभी इस नंबर पर हैं सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 क्रिकेट के मैदान में उतरने जा रही है। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है। चलिए जरा एशिया कप से पहले ये जानते हैं कि टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान कौन से हैं।
Published : Aug 27, 2025 05:07 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 05:07 pm IST
1/6Image Source : pti
टीम इंडिया एक बार फिर से टी20 क्रिकेट के मैदान में उतरने जा रही है। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है। चलिए जरा एशिया कप से पहले ये जानते हैं कि टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ही हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 62 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। इसमें से 49 में टीम इंडिया जीती है और 12 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है।
3/6Image Source : getty
एमएस धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। धोनी ने टी20 इंटरनेशनल के 72 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 41 मैच अपने नाम किए हैं। उन्होंने 28 मैच हारे भी हैं और एक मैच टाई रहा है।
4/6Image Source : getty
विराट कोहली ने 50 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 30 मुकाबले जीते हैं और 16 में हार मिली है। विराट कोहली की कप्तानी में दो मैच टाई पर समाप्त हुए हैं।
5/6Image Source : getty
मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो वे नंबर चार पर आते हैं। सूर्या ने अब तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 17 में जीत दर्ज की है और चार मैच ही हारे हैं। एक मैच उनकी कप्तानी में भी टाई रहा है।
6/6Image Source : getty
हार्दिक पांड्या नंबर पांच पर आते हैं। हार्दिक पांड्या ने 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए उसमें से 10 में जीत दर्ज की है। पांच मैच हारे हैं और एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है। अब देखना होगा कि एशिया कप में सूर्या क्या कुछ करते हैं।