T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर, पहले नंबर पर स्टार ऑलराउंडर
T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर, पहले नंबर पर स्टार ऑलराउंडर
T20I क्रिकेट में भारत की ओर से कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इनमें से कई प्लेयर ऐसे भी हैं, जो अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। आइए जानते हैं T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में....
Published : Jun 24, 2026 01:49 pm IST, Updated : Jun 24, 2026 01:49 pm IST
1/5Image Source : AFP
T20I क्रिकेट में भारत की ओर से कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इनमें से कई प्लेयर ऐसे भी हैं, जो अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। आइए जानते हैं T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में....
2/5Image Source : PTI
राहुल चाहर भारत की ओर से T20I क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा क्रिकेटर हैं। राहुल ने 6 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रोविडेंस स्टेडियम में अपने 20वें जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद T20I में डेब्यू किया था।
3/5Image Source : AFP
इशांत शर्मा T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1 फरवरी 2008 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाप क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उस वक्त उनकी उम्र 19 साल और 152 दिन थी।
4/5Image Source : AFP
ऋषभ पंत T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1 फरवरी 2017 को बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ 19 साल और 120 दिन की उम्र में अपना पहला T20I मैच खेला था। लगभग 10 दिनों तक पंत भारत की ओर से सबसे कम उम्र में T20I डेब्यू करने वाले खिलाड़ी थे।
5/5Image Source : PTI
T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का भारतीय रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर के नाम दर्ज है। वाशिंगटन सुंदर 24 दिसंबर 2017 को वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला T20I मैच खेलने उतरे थे। उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल और 180 दिन थी।