ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज, सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम 300+ विकेट
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज, सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम 300+ विकेट
ODI क्रिकेट में अब तक सिर्फ 5 भारतीय तेज गेंदबाज ही 200 से ज्यादा विकेट झटक सके हैं। वहीं, सिर्फ एक भारती तेज गेंदबाज के नाम ODI में 300 से ज्यादा विकेट हैं। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों के बारे में...
Published : Sep 08, 2026 11:11 pm IST, Updated : Sep 08, 2026 11:11 pm IST
1/6Image Source : AFP
कई भारतीय तेज गेंदबाजों ने ODI क्रिकेट में कमाल किया है। हालांकि, सिर्फ एक गेंदबाज ही अब तक 50 ओवर फॉर्मेट में 300 से ज्यादा विकेट चटकाने में कामयाब हुआ है। आइए जानते हैं ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम भी शामिल है। कपिल देव ने 225 ODI मैचों की 221 पारियों में 253 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका औसत 27.45 का रहा। वह सिर्फ एक बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे।
3/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर जहीर खान हैं। जहीर ने 194 ODI मैचों की 191 पारियों में 30.11 के औसत से 269 विकेट झटके। 42 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।
4/6Image Source : AFP
ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद शमी 5वें पायदान पर हैं। शमी ने 108 ODI मैचों की 107 पारियों में 24.05 के औसत से 206 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया है।
5/6Image Source : AFP
अजीत अगरकर ODI क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। अजीत अगरकर ने 191 ODI मैचों की 188 पारियों में 27.85 के औसत से 288 विकेट चटकाए। अगरकर ने 2 बार 5 विकेट लेने का कमाल किया।
6/6Image Source : AFP
जवागल श्रीनाथ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। श्रीनाथ के नाम सालों से ये रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 229 ODI मैचों की 227 पारियों में 28.08 के औसत से 315 विकेट चटकाए। श्रीनाथ ने 3 बार 5 विकेट भी झटके।