T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय प्लेयर्स
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय प्लेयर्स
भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 72 T20I मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 41 में जीत दर्ज की है और 28 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
Published : Dec 18, 2025 02:22 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 02:22 pm IST
1/5Image Source : twitter
भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 72 T20I मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 41 में जीत दर्ज की है और 28 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
2/5Image Source : ap
रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 62 T20I मैचों में कमान संभाली है और इस दौरान टीम ने 49 में जीत दर्ज की है, जबकि 12 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
3/5Image Source : ap
विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 50 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 30 में जीत दर्ज की है और 16 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके अलावा दो मैच टाई रहे हैं और दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।
4/5Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 37 T20I मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 27 में टीम ने जीत दर्ज की है और 6 में हार का मुंह देखना पड़ा है।
5/5Image Source : ap
हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 16 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 10 में जीत दर्ज की है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है।