ICC Rankings में ये 5 भारतीय प्लेयर्स बन गए नंबर-1, बल्लेबाजों से लेकर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में बादशाहत कायम
ICC Rankings में ये 5 भारतीय प्लेयर्स बन गए नंबर-1, बल्लेबाजों से लेकर ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में बादशाहत कायम
भारतीय प्लेयर्स ने देश और दुनिया में हर जगह झंडा लहराया है और विरोधी टीमों को धूल चटाई है। आईसीसी की जारी रैंकिंग में पांच भारतीय प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने नंबर-1 का स्थान हासिल किया है।
Published : Jul 31, 2025 01:47 pm IST, Updated : Jul 31, 2025 01:47 pm IST
1/6Image Source : getty
भारतीय प्लेयर्स ने देश और दुनिया में हर जगह झंडा लहराया है और विरोधी टीमों को धूल चटाई है। आईसीसी की जारी रैंकिंग में पांच भारतीय प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने नंबर-1 का स्थान हासिल किया है।
2/6Image Source : getty
शुभमन गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके इस समय 784 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था।
3/6Image Source : getty
अभिषेक शर्मा विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और एक बार वह क्रीज पर टिक गए, तो फिर बड़ी पारी खेलते हैं। वह T20I रैंकिंग में इस समय नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके पास नंबर-1 का ताज है। उनके 829 रेटिंग अंक हैं।
4/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह का विदेशी दौरों पर और प्रदर्शन निखरकर सामने आया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टूर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 32 विकेट हासिल किए थे। दमदार खेल की वजह से ही वह गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हैं। उनके 898 रेटिंग अंक हैं।
5/6Image Source : getty
रवींद्र जडेजा इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाए हैं। इसके अलावा वह बेहतरीन गेंदबाजी में भी माहिर हैं। इसी वजह से ऑलराउंडर्स की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह पहले नंबर पर है। उनके इस समय 422 रेटिंग अंक हैं।
6/6Image Source : getty
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर्स की टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर मौजूद हैं। उनके इस समय 252 रेटिंग अंक हैं। हार्दिक निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने में माहिर हैं।