भारतीय टीम के लिए साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के-चौके लगाने वाले खिलाड़ी
भारतीय टीम के लिए साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के-चौके लगाने वाले खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में अब तक साल 2025 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का बेखौफ अंदाज में खेलना है।
Published : Sep 17, 2025 02:37 pm IST, Updated : Sep 17, 2025 02:37 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम का अब तक साल 2025 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की तरफ से गेंद और बल्ले दोनों से बेखौफ अंदाज में खेल देखने को मिला है। भारतीय टीम की तरफ के युवा बल्लेबाजों की तरफ से काफी आक्रामक बैटिंग देखने को मिली जिसका दबाव विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर मुकाबला शुरू होने से पहले ही देखने को मिलता है, ऐसे में हम आपको अब तक इस साल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है उसके बाद से लगातार उनका बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। एशिया कप 2025 के शुरुआती 2 मुकाबलों में अभिषेक भले ही बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन वह टीम इंडिया को तेज शुरुआत देने में जरूर कामयाब रहे। अभिषेक शर्मा अब तक इस साल टी20 इंटरनेशनल में कुल 57 बाउंड्री लगा चुके हैं, जिसमें 30 चौके और 27 छक्के शामिल हैं।
3/6Image Source : AP
इस लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम है। मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले तिलक का बल्ले से बीच के ओवर्स में बेखौफ अंदाज देखने को मिला है, जिसके चलते रन गति तेज दिखी है। तिलक अब तक साल 2025 में जहां कुल 21 बाउंड्री लगाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें 13 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। तिलक अब तक साल 2025 में कुल 164 रन टी20 इंटरनेशनल में बना चुके हैं।
4/6Image Source : AP
शिवम दुबे का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जिसमें शिवम ने अब तक साल 2025 में कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने कुल 15 बाउंड्री लगाई हैं, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इसके अलावा शिवम दुबे के बल्ले से इस साल कुल 93 रन देखने को मिले हैं।
5/6Image Source : AP
हार्दिक पांड्या को एशिया कप 2025 में अब तक बल्ले से दोनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन गेंदबाजी में वह अपनी भूमिका को अदा करने में पूरी तरह से कामयाब हुए हैं। वहीं हार्दिक ने इस साल खेले कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 5 में बल्लेबाजी की और उसमें कुल 13 बाउंड्री लगाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।
6/6Image Source : AP
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव अभी तक एशिया कप 2025 में खेले गए दोनों ही मैचों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वहीं सूर्या का बतौर कप्तान भी इस साल अब तक बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव ने 7 मैचों में खेलते हुए कुल जहां 82 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के देखने को मिले हैं।