T20I में घर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप पर रोहित नहीं बल्कि एक पूर्व भारतीय कप्तान है
T20I में घर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप पर रोहित नहीं बल्कि एक पूर्व भारतीय कप्तान है
टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का घर और बाहर हर जगह बल्ले से दबदबा देखने को मिला है, जिसके बाद हम आपको घर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Sep 09, 2026 02:54 pm IST, Updated : Sep 09, 2026 02:54 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की तरफ से एक से एक शानदार खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिले हैं, जिसमें उन्होंने अपने खेल के दम पर घर ही नहीं विदेशी सरजमीं पर भी कमाल दिखाया है। किसी भी खिलाड़ी के लिए घर पर प्रदर्शन करना आसान काम नहीं होता है क्योंकि घरेलू फैंस के सामने उन्हें भारी दबाव का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने में कामयाब रही वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। सूर्यकुमार यादव ने घर पर 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 50 पारियों में बल्लेबाजी की और 35.58 के औसत से 1530 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें उनके बल्ले से 92 छक्के भी देखने को मिले।
3/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में घर पर कुल 58 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 57 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.46 के औसत से 1532 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 85 छक्के देखने को मिले।
4/6Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जिनकी गिनती टी20 फॉर्मेट के मैच विनर प्लेयर्स में की जाती है वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हार्दिक पांड्या ने भारत में कुल 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 53 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 28.85 के औसत से 1212 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से इस दौरान 73 छक्के देखने को मिले हैं।
5/6Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन जिन्होंने वापसी के बाद से बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया है वह लिस्ट में चौथी पोजीशन पर काबिज हैं। ईशान किशन ने घर पर कुल अब तक 34 मैच खेले हैं जिसमें 34 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.35 के औसत से 1100 रन बनाए हैं और 60 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : AP
विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है वह इस लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं। कोहली ने घर पर टी20 इंटरनेशनल में कुल 46 मैच खेले हैं, जिसमें 45 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.87 के औसत से 1577 रन बनाने में कामयाब रहे तो वहीं उनके बल्ले से 56 छक्के देखने को मिले हैं।