WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी, कोहली-रोहित का जलवा बरकरार
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी, कोहली-रोहित का जलवा बरकरार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है तो वहीं फील्डिंग में कमाल किया है। ऐसे में हम आपको WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय फील्डर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Aug 13, 2026 10:49 pm IST, Updated : Aug 13, 2026 10:49 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक काफी दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जहां शानदार खेल दिखाया है तो वहीं फील्डिंग में भी वह कमाल करते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसे में हम आपको WTC के इतिहास में अब तक बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला है।
2/6Image Source : AFP
विराट कोहली जिनका WTC के इतिहास में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है और उन्होंने कई रिकॉर्ड पारियां भी खेली हैं। फील्डिंग में भी कोहली कमाल करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में उन्होंने 46 मैचों की 90 पारियों में फील्डिंग करते हुए 49 कैच पकड़े हैं।
3/6Image Source : AFP
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 40 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 78 पारियों में फील्डिंग करते हुए 43 कैच पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
4/6Image Source : AFP
केएल राहुल जो वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर की भूमिका संभालते हैं, उनका बतौर फील्डर WTC के इतिहास में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। राहुल ने WTC में 31 टेस्ट मुकाबलों की 60 पारियों में फील्डिंग करते हुए 34 कैच पकड़े हैं।
5/6Image Source : AP
भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिसमें गिल ने WTC के इतिहास में अब तक जहां बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया तो वहीं 40 मैचों की 78 पारियों में फील्डिंग करते हुए 30 कैच भी पकड़े हैं।
6/6Image Source : AFP
अजिंक्य रहाणे जिन्होंने पिछले महीने के आखिर में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था वह इस लिस्ट में पांचवीं पोजीशन पर काबिज हैं। रहाणे ने WTC के इतिहास में कुल 29 मुकाबले खेलते हुए 57 पारियों में फील्डिंग की है और उसमें वह 29 कैच पकड़ने में कामयाब रहे हैं।