भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
टी20 इंटरनेशनल में साल 2025 में अब तक भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करना रहा है।
Published : Sep 13, 2025 02:52 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 02:52 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय टीम अभी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में खेल रही है, जिसमें कई प्लेयर्स के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान रखते हुए टीम इंडिया के पास तैयारी के लिए अधिक समय नहीं बचा है, ऐसे में बल्लेबाजों का फॉर्म काफी अहम माना जा रहा है। हम आपको साल 2025 में अब तक टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए 6 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 51.50 के बेहतरीन औसत के साथ 309 रन बना चुके हैं। इस दौरान अभिषेक के बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
3/6Image Source : AP
तिलक वर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक ने साल 2025 में अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 5 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। तिलक ने इस दौरान 44.33 के औसत से कुल 133 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। वहीं तिलक का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 72 रन रहा है।
4/6Image Source : AP
हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट मुकाबलों में निभाते हुए पिछले कुछ सालों में दिखाई दिए हैं। हार्दिक ने साल 2025 में अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेला है जिसमें उन्हें 5 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उन्होंने 28 के औसत से कुल 112 रन बनाए हैं। हार्दिक ने इस दौरान एक अर्धशतकीय पारी भी खेली है।
5/6Image Source : AP
शिवम दुबे जिनका एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ मैच में गेंद से कमाल देखने को मिला था, उन्होंने इस साल बल्ले से भी अहम भूमिका निभाई है। शिवम ने इस साल अब तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 2 पारियों में बैटिंग करने का मौका मिला है और इसमें उन्होंने 41.50 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 83 रन बनाए हैं। शिवम के बल्ले से साल 2025 में एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।
6/6Image Source : AP
संजू सैमसन ने गिनती मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें साल 2025 में उन्हें कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका तो मिला लेकिन वह अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए हैं। संजू ने 5 पारियों में बैटिंग करते हुए सिर्फ 10.20 के औसत से 51 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रनों का रहा है।