आईपीएल 2020 का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज पादिक्कल (56) और एरॉन फिंच (29) ने धाकड़ शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़े। इसके बाद लगातार दो गेंदों पर यह दोनों बल्लेबाज आउट हो गए।
इसके बाद एबी डी विलियर्स ने आकर 30 गेंदों पर 51 रन की तूफानी पारी खेली जिसकी मदद से आरसीबी निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना सकी।
हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही, डेविड वॉर्नर 6 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद बेयरस्टो (61) और मनीष पांडे (34) ने पारी को संभाला।
चहल ने पहले मनीष को और उसके बाद बेयरस्टो और शंकर को एक ही ओवर में आउट कर मैच आरसीबी की ओर पलट दिया। अंत में आरसीबी ने यह मैच 10 रनों से अपने नाम किया।