इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत के साथ किया। चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से हाराया।
सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रनों खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना सकी।
मुंबई के गेंदबाजों के द्वारा सीएसके को शुरुआती झटका मिलने के बाद बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन 88 रनों की पारी खेली। गायकवाड़ का आईपएल में यह छठा अर्द्धशतक था।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए सिर्फ सौरव तिवारी ही टिक कर बल्लेबाजी कर सके। सौरव ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजी में सीएसके के लिए ड्वेन ब्रावो ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वहीं दीपक चाहर को दो विकेट हासिल हुआ जबकि दीपक चाहर को एक सफलता हासिल हुई। वहीं मुंबई के ट्रेंट बोल्ट, एडम मिलने और बुमराह को दो-दो विकेट मिला।