राजस्थान के टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान, महिपाल लोमरोर और चेतन सकारिया ने शुरुआती तीन ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी से 18 रन ही दिये जिसका फायदा पिछले मैच के नायक युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को मिला।
श्रेयस अय्यर की 43 और शिमरोन हेटमायर की ताबड़तोड़ 28 रन की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी शुरुआत से उबरते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाये।
राजस्थान के कप्तान सैमसन ने खतरनाक होती पंत और अय्यर की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ने के लिए मुस्ताफिजुर को गेंद थमाई और बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने पंत को बोल्ड कर उनके फैसले को सही साबित किया।
राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे अधिक नाबाद 70 रन का योगदान दिया।
राजस्थान के लिये मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिये।
दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान पर वापसी की।
कगिसो रबाडा आईपीएल 2021 के पर्पल कैप की दौड़ में टॉप-5 में आ गए।
दिल्ली के लिए ने एनरिक नॉर्खिया ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये।