आईपीएल 2021 का 32वां मुकाबला आज खेला गया। राहुल ने टॉस जीत पर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी कर राजस्थान ने पंजाब को 186 रनों का लक्ष्य दिया।
राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू मैच खेले इविन लुइस ने आज टीम को धमाकेदार शुरुआत दी और 36 रन बनाए। हालांकि फिर वे अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए थे।
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज इविन लुइस और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय साझेदारी की थी।
पंजाब किंग्स के लिए अपना डेब्यू मैच खेले इशान पोरेल ने एक विकेट लिया। उनका डेब्यू विकेट संजू सैमसन थे।
मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने रियान पराग, राहुल तेवतिया और क्रिस मॉरिस को आउट किया था।
अर्शदीप सिंह ने आज घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट हॉल लिया। उन्होंने इविन लुइस, लियाम लिविंगस्टोन, महीपाल लोमरोर, चेतन सकारिया और कार्तिक त्यागी को आउट किया था।
केएल राहुल (49) और मयंक अग्रवाल (67) ने पंजाब को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने शतकीय साझेदारी की।
निकोलस पूरन और एडन मार्क्रम ने पंजाब किंग्स को विनिंग टच दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी।
राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटका कर मैच पलट दिया। रॉयल्स ने दो रनों से जीत हासिल कर ली।