IPL 2026 में अब तक सबसे लंबा SIX लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
IPL 2026 में अब तक सबसे लंबा SIX लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
इंडियन प्रीमियर लीग के जारी 19वें सीजन में अब तक 1000 से अधिक कुल छक्के लग चुके हैं, जिसमें कुछ छक्के ऐसे रहे जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, ऐसे में हम आपको इस सीजन अभी तक के टॉप-5 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 14, 2026 11:44 pm IST, Updated : May 14, 2026 11:44 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन जारी है, जिसमें अब तक लीग स्टेज के कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस दौरान कुल 1094 छक्के लग चुके हैं, जिसमें से कई ऐसे अहम मौके पर लगे जिन्होंने मुकाबलों के परिणाम को बदलने में बड़ी भूमिका अदा की है। ऐसे में हम आपको आईपीएल 2026 में अब तक सबसे लगने वाले टॉप-5 सबसे लंबे छक्कों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल है।
2/6Image Source : AFP
आईपीएल 2026 में टॉप-5 सबसे लंबे छक्कों में पहला नाम डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टिम डेविड का है। 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में टिम डेविड के बल्ले से 25 गेंदों में 70 रनों की नाबाद धमाकेदार पारी देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने कुल 8 छक्के लगाए थे और इसमें एक छक्का उन्होंने 106 मीटर लंबा जड़ा था।
3/6Image Source : AFP
डेविड मिलर जो आईपीएल 2026 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे उनका भले ही अभी तक इस सीजन बल्ले से उस तरह का प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कुछ पारियां ऐसी खेली हैं जिन्होंने मुकाबले में अहम भूमिका अदा की है। 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में डेविड मिलर ने 20 गेंदों में अपनी नाबाद 41 रनों की पारी में तीन छक्के लगाए थे, जिसमें से एक सिक्स 106 मीटर लंबा था।
4/6Image Source : AFP
तिलक वर्मा जो इस लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में धर्मशाला के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 75 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 6 शानदार सिक्स भी देखने को मिले और इसी में तिलक ने एक सिक्स 106 मीटर लंबा लगाया था।
5/6Image Source : AFP
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल 2026 में खेल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी डोनेवन फरेरा ने 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लानपुर के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 52 रनों की नाबाद शानदार पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से कुल तीन छक्के देखने को मिले थे और इसमें एक सिक्स 105 मीटर लंबा था।
6/6Image Source : AFP
इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जैकब बेथेल जो आईपीएल 2026 के सीजन में आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं वह भी बल्ले से अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। बेथेल ने 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अपनी 20 रनों की पारी में कुल 2 छक्के लगाए थे, जिसमें से एक 104 मीटर लंबा था।