Published : Dec 16, 2025 11:27 pm IST, Updated : Dec 16, 2025 11:27 pm IST
1/6Image Source : PTI
IPL 2026 के लिए प्लेयर ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले मिचेल स्टार्क सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे।
2/6Image Source : PTI
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो वहां ऋषभ पंत का नाम सबसे ऊपर आता है। टीम इंडिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था। लखनऊ से पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे।
3/6Image Source : PTI
सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर का नाम दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया के इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ में खरीदा था। पंजाब किंग्स से पहले श्रेयस इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके थे। बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा है।
4/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 25.20 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
5/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्हें केकेआर ने आईपीएल 2024 से पहले 24.75 करोड़ में खरीदा था। उसके बाद वह आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स में चले गए थे। वहां उन्हें ज्यादा रकम नहीं मिला था।
6/6Image Source : PTI
टीम इंडिया के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जिस वजह से केकेआर ने उन्हें रिलीज भी कर दिया था। इस ऑक्शन में वेंकटेश को RCB ने 7 करोड़ में खरीदा है।