IPL के सीजन में साझेदारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 जोड़ियां
IPL के सीजन में साझेदारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 जोड़ियां
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने मिलकर काफी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन दोनों फाइनल मुकाबले में ये कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन इसके उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम किए।
Published : May 31, 2026 09:11 pm IST, Updated : May 31, 2026 09:11 pm IST
1/6Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई कीर्तिमान ध्वस्त होते हुए दिखे लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिनके टूटने की उम्मीद तो बंधी लेकिन अंत में वह रिकॉर्ड बचे रह गए। अब अगले सीजन में इन रिकॉर्ड्स को लेकर एकबार फिर से सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें हम आपको इसी लिस्ट में शामिल रिकॉर्ड एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी है, जिन्होंने साल 2023 के आईपीएल सीजन में मिलकर काफी शानदार प्रदर्शन किया था और उसमें दोनों ने कुल 939 रन बनाए थे। कोहली और डु प्लेसिस के बीच इस सीजन 3 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
3/6Image Source : AFP
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी का नाम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है, जिसमें इन दोनों ने मिलकर साल 2016 के आईपीएल सीजन में काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। कोहली-डिविलियर्स ने जहां इस सीजन में 5 शतकीय और दो अर्धशतकीय साझेदारी की थी तो वहीं दोनों ने मिलकर कुल 939 रन बनाए थे।
4/6Image Source : AP
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड्स मिलकर अपने नाम किए हैं। साल 2025 के सीजन में दोनों ने गुजरात टाइटंस के लिए कई मैचों में अहम भूमिका निभाते हुए शानदार शुरुआत देने का काम किया था। गिल-सुदर्शन ने आईपीएल 2025 के सीजन में जहां मिलकर कुल 912 रन बनाए थे, तो वहीं दोनों के बीच में तीन शतकीय और चार अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
5/6Image Source : AP
आईपीएल 2026 के सीजन में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी का कमाल एकबार फिर से देखने को मिला, जिसमें वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के रिकॉर्ड को भी अपने नाम करने में कामयाब रहे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने मिलकर आईपीएल 2026 में जहां 908 रन बनाए तो वहीं दोनों के बीच चार शतकीय और 2 अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली।
6/6Image Source : AP
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से साल 2023 के सीजन में खेलने वाले डीवोन कॉन्वे का रुतुराज गायकवाड के साथ तालमेल काफी शानदार देखने को मिला था, जिसमें दोनों मिलकर ओपनिंग करते हुए इस सीजन कुल 849 रन बनाए थे, तो वहीं कॉन्वे-गायकवाड के बीच में दो शतकीय और पांच अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।