IPL में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, विराट कोहली इस नंबर पर
IPL में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, विराट कोहली इस नंबर पर
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में जहां अब तक एक से एक शानदार रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिनका हिस्सा कोई भी बल्लेबाज नहीं बनना चाहेगा। इसी में हम आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 10, 2026 11:25 pm IST, Updated : May 10, 2026 11:25 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अभी तक बल्लेबाजी में कई ऐसे अद्भुत रिकॉर्ड बनते हुए देखने को मिले हैं, जिनकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। वहीं कुछ ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड भी हैं जिनका कोई भी खिलाड़ी कभी हिस्सा नहीं बनना चाहेगा। इसी में रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की है, जिसमें अब टॉप-5 में विराट कोहली की भी एंट्री देखने को मिली है, जो आईपीएल में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं। ऐसे में हम आपको आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान का है, जो अब तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। राशिद खान ने अब तक आईपीएल में कुल 147 मैच खेले हैं, जिसमें उनको 72 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और इसमें से वह 12 पारियों में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
3/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल में बल्ले से अधिक बेहतर रिकॉर्ड देखने को नहीं मिलता है। मैक्सवेल ने आईपीएल में कुल 141 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 135 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें वह 10 पारियों में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
4/6Image Source : AFP
विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में महान बल्लेबाजों में की जाती है वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने अब तक आईपीएल में कुल 278 मैच खेले हैं और उसमें उन्हें 270 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है, जिसमें वह 8 पारियों में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
5/6Image Source : AFP
ईशान किशन इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है, जिनकी गिनती भी टी20 क्रिकेट के बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है। ईशान का अब तक आईपीएल में बल्ले से काफी बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 130 मैचों में खेलते हुए 123 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें वह 8 पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
6/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में सुनील नरेन भी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर मौजूद हैं, जिसमें उनका भी बल्ले से आईपीएल में रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर देखने को मिलता है। सुनील नरेन ने आईपीएल में अब तक 198 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 126 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है और उसमें वह 8 पारी में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।