IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी, कोहली के पास बराबरी का मौका
IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी, कोहली के पास बराबरी का मौका
आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी डेविड वॉर्नर के नाम पर है, वहीं विराट कोहली सिर्फ एक फिफ्टी लगाते ही उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
Published : May 03, 2025 12:30 pm IST, Updated : May 03, 2025 12:30 pm IST
1/7Image Source : Getty
आईपीएल के इतिहास में अभी तक एक से एक शानदार बल्लेबाज देखने को मिले हैं, जिनका लंबे समय तक दबदबा वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़ी टी20 लीग में देखने को मिला है। बल्लेबाजी में जहां कई रिकॉर्ड अभी भी विराट कोहली के नाम पर हैं, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड जिसकी वह जल्द बराबरी कर सकते हैं वह आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड जो अभी डेविड वॉर्नर के नाम पर है।
2/7Image Source : PTI
डेविड वॉर्नर का लंबे समय तक आईपीएल में देखने को मिला है, जिसमें उनकी गिनती इस टी20 लीग के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। वॉर्नर ने आईपीएल में कुल 184 मैच खेले हैं जिसमें वह 40.52 के औसत से 6565 रन बनाने में कामयाब हुए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से चार शतकीय पारियों के अलावा 62 फिफ्टी भी देखने को मिली हैं।
3/7Image Source : Getty
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है जिन्होंने आईपीएल में अब तक 262 मैच खेले हैं और इसमें उन्हें 254 मैचों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। कोहली ने 39.47 के औसत से कुल 8447 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 61 फिफ्टी भी लगाई हैं, ऐसे में वह एक और अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
4/7Image Source : PTI
शिखर धवन जो अब आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले चुके हैं उनका भी दबदबा लंबे समय तक आईपीएल में देखने को मिला है। धवन ने 222 आईपीएल मैचों में खेलते हुए 35.25 के औसत से कुल 6769 रन बनाए हैं, जिसमें वह 53 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं, इसके अलावा धवन ने 2 शतकीय पारियां भी खेली हैं।
5/7Image Source : Getty
रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 267 मुकाबले खेले हैं और इसमें उनके बल्ले से 29.83 के औसत से 6921 रन जहां देखने को मिले हैं तो वहीं रोहित 46 अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब हुए हैं।
6/7Image Source : PTI
केएल राहुल की गिनती भी आईपीएल इतिहास के अब तक के बेहतरीन प्लेयर्स में की जाती है जिन्होंने अब तक 141 मैच खेले हैं। राहुल ने इस दौरान 45.94 के औसत से 5054 रन बनाए हैं। राहुल के बल्ले से अब तक आईपीएल में 40 फिफ्टी देखने को मिली हैं, इसके अलावा वह चार शतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब हुए हैं।
7/7Image Source : IPL/X
एबी डिविलियर्स का नाम भी इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर है। डिविलियर्स जिन्होंने आईपीएल में 184 मैच खेले हैं वह जहां 39.70 के औसत से 5162 रन बनाने में कामयाब हुए थे तो वहीं उनके बल्ले से कुल 40 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।