IPL के एक सीजन में चौके-छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
IPL के एक सीजन में चौके-छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
आईपीएल के 19वें सीजन में जिस तरह से एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं, उसके बाद हम आपको एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री से रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 28, 2026 11:36 pm IST, Updated : May 28, 2026 11:36 pm IST
1/6Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक के 19 सीजन में एक से एक धाकड़ खिलाड़ी देखने को मिले हैं, लेकिन जो कमाल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया वैसा कोई एक खिलाड़ी अकेले करने में कामयाब नहीं हो सका। आईपीएल 2026 के सीजन में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वैभव सूर्यवंशी के अब एक सीजन में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसमें उन्होंने साल 2026 के सीजन में जहां अब तक कुल 680 रन बनाए हैं तो उसमें से 610 रन चौके-छक्कों से आए हैं।
2/6Image Source : AP
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जोस बटलर का नाम है जिनके बल्ले का कमाल साल 2022 के आईपीएल सीजन में जबरदस्त तरीके से देखने को मिला था और उन्होंने उस सीजन में कुल 863 रन बनाए थे। बटलर इस सीजन कुल 602 रन बाउंड्री यानी चौके-छक्कों की मदद से बनाने में कामयाब हुए थे।
3/6Image Source : AP
विराट कोहली जिनकी गिनती आईपीएल इतिहास के महान खिलाड़ियों में की जाती है उनके नाम अभी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली जो पहले सीजन से लेकर अब तक आरसीबी की ही तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए हैं उन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में कुल 973 रन बनाए थे, जिसमें से 560 रन चौके-छक्कों से आए।
4/6Image Source : AP
शुभमन गिल जिनका पिछले कुछ आईपीएल सीजन से बल्ले से कापी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है उन्होंने साल 2023 के सीजन में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। गिल के बल्ले से इस सीजन कुल 890 रन देखने को मिले थे, जिसमें वह विराट कोहली का एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने से जरूर चूक गए थे। वहीं गिल ने इस सीजन 538 रन चौके-छक्के लगाते हुए बनाए थे।
5/6Image Source : PTI
क्रिस गेल जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम से भी पहचाना जाता है उनके बल्ले का कमाल आईपीएल में भी देखने को मिला है। गेल ने साल 2012 के सीजन में जहां कुल 733 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 538 रन चौके-छक्कों के दम पर बनाए थे।
6/6Image Source : AFP
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को साल 2016 के आईपीएल सीजन में अपनी कप्तानी में विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले डेविड वॉर्नर की गिनती मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर की जाती है। वॉर्नर ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में कुल 848 रन बनाए थे, जिसमें 538 रन वॉर्नर ने चौके और छक्के लगाते हुए बनाए थे।