आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली टॉप-5 टीमें, RCB इस नंबर पर मौजूद
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली टॉप-5 टीमें, RCB इस नंबर पर मौजूद
आईपीएल का आगाज साल 2008 में हुआ था और अभी इसका 19वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अधिकतर टीमों ने अपने खेल से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिनका वह हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे जिसमें हम आपको आईपीएल में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 30, 2026 10:29 pm IST, Updated : Apr 30, 2026 10:29 pm IST
1/6Image Source : AP
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक बल्लेबाजों ने अपने खेल के दम पर कई शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसमें एक से एक अविश्वसनीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं कुछ मुकाबले ऐसे भी रहे हैं जिसमें टीमों ने अनचाहा रिकॉर्ड भी बना दिया है। ऐसे में हम आपको आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑल आउट होने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा ऑल आउट होने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले नंबर पर है, जिसमें उन्होंने जहां लीग के इतिहास में कुल 274 मुकाबले खेले हैं तो वहीं इसमें से 32 मैचों में वह ऑल आउट हो चुके हैं।
3/6Image Source : AP
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। आरसीबी की टीम से आईपीएल में एक से एक शानदार खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिले हैं, जिसमें विराट कोहली का नाम सबसे आगे आता है। आरसीबी ने आईपीएल में अब तक कुल 280 मैच खेले हैं जिसमें वह 27 मैचों में ऑल आउट हो चुके हैं।
4/6Image Source : AP
पंजाब किंग्स जिनका आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है वह इस बार ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदारों में शुमार हैं। पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कुल 271 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 27 मैचों में ऑल आउट हो चुकी है।
5/6Image Source : AP
राजस्थान रॉयल्स जिन्होंने साल 2008 में खेले गए पहले आईपीएल सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था और उसके बाद से अब तक उन्हें अपनी दूसरी ट्रॉफी की तलाश है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 245 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 26 मैचों में ऑल आउट हो चुकी है।
6/6Image Source : AP
कोलकाता नाइट राइडर्स जो इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को तीन बार अपने नाम कर चुकी है उनका आईपीएल 2026 में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा है। केकेआर की टीम ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 273 मुकाबले खेले हैं और उसमें वह 26 मैचों में ऑल आउट हो चुकी है।