IPL में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के पांच खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
IPL में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के पांच खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने करियर का पहला मैच खेला।
Published : Apr 20, 2025 01:23 pm IST, Updated : Apr 20, 2025 01:23 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान की तरफ से युवा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला। सूर्यवंशी ने इस मैच में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया। वो आईपीएल के इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हम आज आपको बताएंगे आईपीएल में डेब्यू करने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में।
2/6Image Source : PTI
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया। वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें इस मैच में संजू सैमसन की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया गया था।
3/6Image Source : X/IPL
वैभव से पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था। उन्होंने 16 साल और 157 दिन की उम्र में RCB के लिए आईपीएल डेब्यू किया था।
4/6Image Source : X/PBKS
अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 17 साल और 11 दिन की उम्र में 2018 में आईपीएल में किंग्स XI पंजाब के लिए डेब्यू किया था।
5/6Image Source : Getty
रियान पराग सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। 2019 में पराग ने 17 साल 152 दिन की उम्र में पहला आईपीएल मैच खेला था।
6/6Image Source : X
आईपीएल के पहले सीजन में प्रदीप सांगवान ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 17 साल और 179 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था।