जसप्रीत बुमराह बनाम ब्रेट ली, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम ब्रेट ली, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। बुमराह क्रिकेट में तेजी से शिखर की ओर बढ़ रहे हैं। बुमराह ने अभी तक 50 टेस्ट भी नहीं खेले हैं लेकिन क्रिकेट जगत में उनका डंका बज रहा है।
Published : Jul 21, 2025 12:45 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 12:45 pm IST
1/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 47 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली के नाम 76 टेस्ट मैच दर्ज हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.49 के औसत से कुल 217 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, ब्रेट ली ने 47 टेस्ट मैचों में 92 पारियों में 31.74 के औसत से कुल 185 विकेट हासिल किए थे।
2/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 47 टेस्ट मैचों में अब तक अपने करियर में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं ब्रेट ली ने 47 टेस्ट मैचों में 6 बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया था।
3/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ ब्रेट ली का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 30 रन देकर 5 विकेट था।
4/5Image Source : Getty
सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने के मामले में भी जसप्रीत बुमराह का पलड़ा भारी है। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 361 ओवर्स मेडन फेंके हैं। वहीं, ब्रेट ली ने 47 टेस्ट में कुल 320 ओवर मेडन फेंके।
5/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट 2.77 का है। वहीं, ब्रेट ली का 47 टेस्ट मैचों में इकोनमी रेट 3.65 का था। इकॉनमी रेट के मामले में भी बुमराह ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज से बेहतर बॉलर हैं।