जसप्रीत बुमराह बनाम क्रिस वोक्स 48 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम क्रिस वोक्स 48 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पांच मैचों की सीरीज में वह सिर्फ तीन मैच खेल पाए और वहां उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए।
Published : Aug 04, 2025 01:15 pm IST, Updated : Aug 04, 2025 01:15 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक टेस्ट सीरीज देखने को मिली है। इस टेस्ट सीरीज के सभी पांच मुकाबले पांच दिन तक चले और उनका रिजल्ट आखिरी दिन मिला। भारत के लिए इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाज की। तो वहीं इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। आज हम आपको बताएंगे कि 48 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह और क्रिस वोक्स के आंकड़े कैसे हैं।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2018 में किया था। बुमराह अपने करियर में अब तक 48 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की बात करें उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वोक्स अपने करियर में अब तक 61 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
अपने टेस्ट करियर में जसप्रीत बुमराह ने अब तक 48 मैचों की 91 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.82 के औसत से कुल 219 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, क्रिस वोक्स ने 48 टेस्ट मैचों में 91 पारियों में 29.13 के औसत से कुल 149 विकेट हासिल किए थे। विकेट लेने के मामले में बुमराह क्रिस वोक्स से काफी आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक 48 टेस्ट मैचों में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं क्रिस वोक्स की बात करें तो उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 5 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। यहां भी वोक्स की तुलना में बुमराह काफी आगे हैं।
5/6Image Source : Getty
48 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह का एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ अंग्रेज तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का 48 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट था। उनका ये प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ मैच में आया था।
6/6Image Source : Getty
टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह काफी आगे हैं। बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 366 मेडन ओवर फेंके हैं। वहीं, क्रिस वोक्स ने 48 टेस्ट में कुल 322 मेडन ओवर फेंके थे।