जसप्रीत बुमराह बनाम डेल स्टेन, 47 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम डेल स्टेन, 47 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह की गिनती मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें टेस्ट में उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है। ऐसे में बुमराह की तुलना कई महान पूर्व तेज गेंदबाजों के साथ देखने को मिलती रहती है।
Published : Jul 24, 2025 09:51 am IST, Updated : Jul 24, 2025 09:51 am IST
1/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अब तक अपने टेस्ट करियर में कुल 47 मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन विदेशी सरजमीं पर काफी बेहतरीन देखने को मिला है। बुमराह की गिनती अभी से सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में की जाने लगी है। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन की 47-47 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने जहां अब तक 47 टेस्ट मैच हैं तो वहीं डेल स्टेन ने अपने करियर में कुल 93 टेस्ट मैच खेले थे। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.48 के औसत से 217 विकेट हासिल किए हैं। वहीं डेल स्टेन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 47 टेस्ट मैचों में 87 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 22.96 के औसत से 244 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 47 मैचों में गेंदबाजी करते हुए अब तक अपने करियर में 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया है। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को लेकर बात की जाए तो वह अपने करियर में 47 टेस्ट मैचों में 16 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा करने में कामयाब हुए थे।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं डेल स्टेन को लेकर बात की जाए तो उनका 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 7 विकेट था।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और डेल स्टेन में से 47 टेस्ट मैचों में किसने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके थे तो इस मामले में बुमराह आगे दिखाई देते हैं। डेल स्टेन ने जहां कुल 308 ओवर्स मेडन फेंके थे तो बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 361 ओवर्स मेडन फेंके हैं।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 2.77 के इकॉनमी रेट से अब तक टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी की है। वहीं डेल स्टेन का 47 टेस्ट मैचों में इकोनमी रेट 3.47 का था।