जसप्रीत बुमराह बनाम ग्लेन मैक्ग्रा, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम ग्लेन मैक्ग्रा, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने भले ही अब तक 47 टेस्ट मैच खेले हों लेकिन उनकी दिग्गज गेंदबाजों में गिनती होने लगी है। 50 से कम टेस्ट मैच खेलने के बावजूद वह गेंदबाजी के कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं।
Published : Jul 19, 2025 12:34 pm IST, Updated : Jul 19, 2025 12:34 pm IST
1/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 47 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के नाम 124 टेस्ट मैच दर्ज हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.49 के औसत से कुल 217 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, ग्लेन मैक्ग्रा ने 47 टेस्ट मैचों में 91 पारियों में 22.62 के औसत से कुल 217 विकेट हासिल किए थे।
2/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 47 टेस्ट मैचों में अब तक अपने करियर में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं ग्लेन मैक्ग्रा ने 47 टेस्ट मैचों में 14 बार पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया था।
3/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ ग्लेन मैक्ग्रा का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 38 रन देकर 8 विकेट था।
4/5Image Source : Getty
सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने के मामले में ग्लेन मैक्ग्रा का पलड़ा भारी है। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 361 ओवर्स मेडन फेंके हैं। वहीं, मैक्ग्रा ने 47 टेस्ट में कुल 499 ओवर मेडन फेंके।
5/5Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट 2.77 का है। वहीं ग्लेन मैक्ग्रा का 47 टेस्ट मैचों में इकोनमी रेट 2.65 का था। इकॉनमी रेट के मामले में मैक्ग्रा बाजी मारते नजर आ रहे हैं।