1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. जसप्रीत बुमराह बनाम मार्को जेनसेन, 20 टेस्ट मैच के बाद कुछ ऐसा था दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह बनाम मार्को जेनसेन, 20 टेस्ट मैच के बाद कुछ ऐसा था दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 26, 2025 11:00 am IST,  Updated : Nov 26, 2025 11:00 am IST
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हाल ही में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जेनसेन ने शानदार गेंदबाजी की। खासकर दूसरे टेस्ट मैच में जेनसेन ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन खेल दिखाया। आज हम जसप्रीत बुमराह की तुलना मार्को जेनसेन से करेंगे और आपको बताएंगे कि 20-20 टेस्ट मैच के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा है।
1/5 Image Source : AP

मार्को जेनसेन की बात करें तो वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में 20 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 36 पारियों में 22.06 के औसत से 82 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वह अब तक 52 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे हैं और उन्होंने 20 टेस्ट मैचों की 39 पारियों में 83 विकेट चटकाए हैं। यहां दोनों गेंदबाजों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
2/5 Image Source : AP

मार्को जेनसेन ने 20 टेस्ट मैच में 3 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इस दौरान वह 5 बार चार विकेट हॉल भी ले चुके हैं। वहीं अगर बात करें जसप्रीत बुमराह की तो वह 20 टेस्ट मैच के बाद 5 बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे। पांच विकेट हॉल लेने के मामले में बुमराह जेनसेन से थोड़ा आगे हैं।
3/5 Image Source : AP

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन का 20 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है। वहीं जसप्रीत बुमराह की बात करें तो 20 टेस्ट मैच के बाद उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट लेने का रहा है। दोनों ही गेंदबाज अपनी बॉलिंग से कभी भी मैच को पलट सकते हैं।
4/5 Image Source : AP

मार्को जेनसेन ने 20 टेस्ट मैच के बाद 104 मेडन ओवर फेंकने में कामयाब रहे थे। वहीं बुमराह ने 20 टेस्ट मैच के बाद 172 मेडन ओवर फेंके थे। मेडन ओवर फेंकने के मामले में बुमराह का रिकॉर्ड मार्को जेनसेन की तुलना में काफी अच्छा है।
5/5 Image Source : AP

Advertisement