Published : Nov 03, 2025 05:52 pm IST, Updated : Nov 03, 2025 05:52 pm IST
1/5Image Source : PTI
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में खेल रहे हैं। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन अभी तक ठीक-ठाक रहा है। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इस टी-20 सीरीज में उन्होंने आखिरी मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। इस बीच आज हम इन दोनों प्लेयर्स की तुलना करेंगे और आपको बताएंगे कि 78-78 T20I मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI
जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में अभी तक 78 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं तो वहीं शाहीन अफरीदी 94 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18.02 के औसत से 98 विकेट हासिल किए हैं। वहीं शाहीन अफरीदी ने 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.64 के औसत से 102 विकेट हासिल किए थे।
3/5Image Source : PTI
टी20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज के लिए इकॉनमी रेट काफी मायने रखती है, ऐसे में जसप्रीत बुमराह का 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट को लेकर बात करें तो वह 6.36 का रहा था। वहीं पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 7.83 का रहा था।
4/5Image Source : PTI
जसप्रीत बुमराह का 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 7 रन देकर तीन विकेट का है। वहीं पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी का 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 22 रन देकर 4 विकेट का था।
5/5Image Source : PTI
जसप्रीत बुमराह 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद एक भी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में अब तक कामयाब नहीं हो पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ शाहीन शाह अफरीदी का हाल भी कुछ ऐसा ही है। 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद वह भी एकबार भी किसी मैच में 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।