Published : Aug 26, 2025 02:32 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 02:32 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब आगामी एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इस बार का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में बुमराह इस टूर्नामेंट में भी गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस बीच आज हम जसप्रीत बुमराह की तुलना न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी से करेंगे, जिनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। हम आपको बताएंगे कि 70-70 टी-20 मैचों के बाद दोनों के आंकड़े कैसे थे।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू साल साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वह अब तक भारत के लिए कुल 70 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं अगर टिम साउदी की बात करें तो उन्होंने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू साल 2008 में किया था। उन्होंने अपने करियर में 126 टी-20 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया।
3/6Image Source : Getty
विकेट लेने की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 70 टी-20 मैचों में खेलते हुए 69 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 17.74 के औसत से कुल 89 विकेट हासिल किए हैं। वहीं अगर टिम साउदी की बात करें तो उन्होंने 70 मैचों की 68 पारियों में 26.78 के औसत से 78 विकेट हासिल किए हैं।
4/6Image Source : Getty
70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह के बेस्ट प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह एक मैच में 7 रन देकर 3 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज साउदी का एक टी20 इंटरनेशनल मैच में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन की बात करें तो वह 18 रन देकर 5 विकेट था।
5/6Image Source : Getty
टी-20 क्रिकेट में इकॉनमी रेट काफी अहम होती है, ऐसे में 70 टी-20 मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी रेट 6.78 का रहा था। वहीं टिम साउदी की बात करें तो उनका 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 8.38 का था।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के दौरान एक बार भी पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए थे। वहीं दूसरी तरफ टिम साउदी की बात की जाए तो वह भी 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो पाए थे।