1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. जसप्रीत बुमराह बनाम वकार यूनिस, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह बनाम वकार यूनिस, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह की चर्चा मौजूदा समय के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिनका सामना करना बल्लेबाज के लिए किसी भी फॉर्मेट में आसान काम नहीं होता है। ऐसे में बुमराह अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 47 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 200 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Jul 17, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 02:32 pm IST
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गिनती अभी से वर्ल्ड क्रिकेट के महान गेंदबाजों में की जाने लगी है, जिसमें उनकी तुलना अक्सर कई दिग्गज पूर्व महान तेज गेंदबाजों से होती रही है। बुमराह का गेंद से टेस्ट में रिकॉर्ड काफी बेहतर देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने अब तक कुल 47 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस का 47-47 टेस्ट में कैसा रिकॉर्ड था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : Getty

जसप्रीत बुमराह ने 47 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं वकार यूनिस ने अपने टेस्ट करियर में कुल 87 मुकाबले खेले हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.49 के औसत से कुल 217 विकेट हासिल किए हैं। वकार यूनिस ने 47 टेस्ट मैचों में 84 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 21.65 के औसत से कुल 236 विकेट हासिल किए थे।
2/6 Image Source : Getty

जसप्रीत बुमराह 47 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए अब तक अपने करियर में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा कर चुके हैं। वहीं पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और वकार यूनिस को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 47 टेस्ट मैचों में 19 बार पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया था।
3/6 Image Source : Getty

जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ वकार यूनिस को लेकर बात की जाए तो उनका 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 76 रन देकर 7 विकेट था।
4/6 Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ वकार यूनिस को लेकर बात की जाए तो उनका 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 76 रन देकर 7 विकेट था।
जसप्रीत बुमराह और वकार यूनिस में से 47 टेस्ट मैचों में किसने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके थे तो इस मामले में बुमराह आगे दिखाई देते हैं। वकार यूनिस ने जहां कुल 313 ओवर्स मेडन फेंके थे तो बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 361 ओवर्स मेडन फेंके हैं।
5/6 Image Source : Getty

जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह मौजूदा दौर में बाकी गेंदबाजों के मुकाबले काफी कम है। बुमराह ने 2.77 के इकॉनमी रेट से अब तक टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी की है। वहीं वकार यूनिस का 47 टेस्ट मैचों में इकोनमी रेट 3.20 का था।
6/6 Image Source : Getty

Advertisement