Published : Jul 26, 2025 12:30 pm IST, Updated : Jul 26, 2025 12:30 pm IST
1/5Image Source : Getty
भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट का बल्ला जमकर बोल रहा है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में रूट शानदार शतक जड़ते हुए टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। रूट ने अपने 157वें टेस्ट मैच में 38वां टेस्ट शतक जड़ा। अब रूट की नजरें सचिन के रिकॉर्ड पर लगी हैं। ऐसे में हम आपको इन दोनों ही प्लेयर्स का 157-157 टेस्ट मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : Getty
जो रूट 157 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में 51.17 के औसत से 13409 रन बना चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर का 157 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 257 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 54.73 के औसत से 12589 रन बनाए थे।
3/5Image Source : Getty
जो रूट अभी तक अपने टेस्ट करियर में कुल 38 शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा 66 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 157 टेस्ट मैचों में 42 शतकीय और 51 अर्धशतकीय पारियां आईं थी।
4/5Image Source : Getty
जो रूट का 157 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रनों का है, जबकि सचिन तेंदुलकर का 157 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 248* रनों का है। रूट ने 157 टेस्ट मैचों में कुल 23359 गेंदों का सामना किया है। सचिन तेंदुलकर ने 157 टेस्ट मैचों में 23237+ गेंदों का सामना किया था।
5/5Image Source : Getty
जो रूट की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से होती है क्योंकि दोनों के बीच अब रनों का अंतर सिर्फ 2512 रन का है। जो रूट ने 157 टेस्ट मैचों में जहां 1433 चौके और 45 छक्के लगाए हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 157 टेस्ट मैचों में 1649+ चौके और 48 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे।