न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की गिनती मौजूदा फैब 4 में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट के साथ की जाती है। प्रतिभा के धनी विलियमसन से जब पूछा गया कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से वो क्या एक चीज है जो उधार लेना चाहते हैं तो उन्होंने कुछ मजेदार जवाब दिए।
क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने विराट कोहली के बारे में कहा कि वह उनकी बल्लेबाजी की हर चीज वह उधार लेना चाहते हैं। केन ने कहा कोहली जिस अंदाज में गेंद को मारते हैं वो उन्हें काफी पसंद आता है।
पाकिस्तान के वनडे और टी20 टीम के कप्तान बाबर आजम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बाबर की कवर ड्राइव और बैकफुट पंच काफी पसंद है।
स्टीव स्मिथ के बारे में केन विलियमसन ने कहा कि वह उनसे गैप में शॉट मारने की काबलियत उधार लेना चाहते हैं। केन ने साथ ही कहा वह विराट की तरह गेंद को मारना और स्मिथ की तरह गैप में शॉट लगाना चाहते हैं।
वहीं डेविड वॉर्नर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनसे बैक फुट पर खेलने की तकनीक उधार लेना चाहते हैं। केन ने कहा कि वॉर्नर अपनी आंखों के नीचे गेंद को खेलते हैं जो काफी अच्छा है।