Kieron Pollard Retires: आईपीएल में कायरन पोलार्ड की शानदार उपलब्धियों पर एक नजर
Kieron Pollard Retires: आईपीएल में कायरन पोलार्ड की शानदार उपलब्धियों पर एक नजर
Kieron Pollard Retires: कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने करियर में मुबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कई शानदार उपलब्धियां अर्जित की।
Published : Nov 15, 2022 05:33 pm IST, Updated : Nov 15, 2022 05:33 pm IST
1/6Image Source : GETTY
Kieron Pollard Retires: आईपीएल में बल्लेबाज के रूप में कायरन पोलार्ड का शानदार सफर। आइये उनकी शानदार उपलब्धियों डालते हैं एक नजर
2/6Image Source : GETTY
कायरन पोलार्ड एक बड़े मैच विनर रहे हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए 5 आईपीएल टाइटल जीतने के अलावा 2 बार चैंपियंस लीग टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं।
3/6Image Source : GETTY
कायरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने आईपीएल में 3915 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए उनसे ज्यादा रन सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हैं।
4/6Image Source : GETTY
कायरन पोलार्ड छक्के लगाने के मामले में मुंबई इंडियंस के किसी भी दूसरे बल्लेबाज से मीलों आगे हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 223 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा के खाते में कुल 189 सिक्स हैं।
5/6Image Source : GETTY
वेस्टइंडीज के पूर्व सितारे ने मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 300 गेंदें खेलकर) से बल्लेबाजी की। पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 147.32 है जबकि हार्दिक पंड्या का स्ट्राइक रेट 153.91 है।
6/6Image Source : GETTY
कायरन पोलार्ड ने 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए 17 गेंदों में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। मुंबई के लिए 16 गेंदों में सबसे तेज अर्ध शतक ईशान किशन ने लगाया है।