आईपीएल 2020 के 43वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से मात देकर लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। पंजाब की ओर से पूरन ने 32 रन की सर्वाधिक पारी खेली।
हैदराबाद की ओर से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए संदीप शर्मा, राशिद खान और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए।
127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने तेज तर्रार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए उन्होंने 6.2 ओवर में 56 रन जोड़े।
वॉर्नर और बेयरस्टो के आउट होने के बाद हैदराबाद की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जॉर्डन ने तीन-तीन विकेट लिए।
संपादक की पसंद