भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम खेल की दुनिया में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके एक भाई भी हैं जिनका नाम विकास कोहली है। विकास टीम इंडिया के कप्तान विराट के बड़े भाई हैं। विराट की तरह विकास भी फिटनेस के दीवाने हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि विकास के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 48 हजार फॉलोअर्स हैं।
भारतीय कप्तान के बड़े भाई विकास स्पोर्ट्स कार के भी काफी शौकीन हैं। हाल ही में विकास ने पोर्शे की एक शानदार गाड़ी खरीदी है। कोरोना संकट के बीच देश में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद 22 मई को शानदार स्पोर्ट्स कार पोर्शे पेनामेरा टर्बो (Porsche Panamera Turbo) की डिलीवरी विकास कोहली मिली है। इस कार की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
विकास कोहली को छोटे भाई की तरह जिम में एक्सरसाइज करना काफी पसंद है और अक्सर वो वर्कआउट के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट विकास के फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो फिटनेस को लेकर कितना दिवाने हैं।
विराट की तरह विकास को भी बचपन से क्रिकेट खेलने का काफी शौक था लेकिन वो इस खेल में अपना करियर नहीं बना सके। विकास कोहली शादीशुदा है और उनकी वाइफ का नाम चेतना है। दोनों का एक प्यारा सा बेटा आर्यन कोहली भी है जो चाचा विराट का काफी लाडला है।
विकास कोहली के प्रोफेशन की बात की जाए तो वो कप्तान विराट कोहली के बिजनेस को देखते हैं। इसमें विराट का साउथ दिल्ली में स्थित रेस्टोरेंट 'नुएवा' भी शामिल हैं।