टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा रन जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, टॉप-5 में वेस्टइंडीज के 2 दिग्गज
टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा रन जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, टॉप-5 में वेस्टइंडीज के 2 दिग्गज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों में राइट हैंड बल्लेबाजों का बोलबाला ज्यादा है, लेकिन लेफ्ट हैंड बल्लेबाज भी कम नहीं हैं। आइए जानते हैं टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा रन जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में....
Published : Jun 22, 2026 11:54 am IST, Updated : Jun 22, 2026 11:54 am IST
1/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाजों में राइट हैंड बल्लेबाजों का बोलबाला ज्यादा है, लेकिन लेफ्ट हैंड बल्लेबाज भी कम नहीं हैं। आइए जानते हैं टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा रन जड़ने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में....
2/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन बॉर्डर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10 हजार से ज्यादा रन जड़ने वाले 5वें बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। एलन बॉर्डर ने 156 टेस्ट मैचों की 265 पारियों में 11174 रन जड़ने का कारनामा किया। वह दुनिया के पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जिन्होंने टेस्ट में 10 हजार रन का आंकड़ा पार किया।
3/6Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल के नाम 164 टेस्ट मैच दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 280 पारियों में 51 से ज्यादा के औसत से 11867 रन बनाने का कारनामा किया। इसमें 30 शतक और 66 अर्धशतक भी शामिल हैं।
4/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 131टेस्ट मैचों की 232 पारियों में 11953 रन बनाने का कमाल किया। लारा ने 52 से ज्यादा के औसत ये रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 34 शतक और 48 शतक निकले।
5/6Image Source : AFP
इस खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा का नाम है। बाएं हाथ के बल्लेबाज संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 134 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 233 पारियों में 12400 रन बनाने का कारनामा किया। उन्होंने 38 शतक और 52 अर्धशतक भी जड़े।
6/6Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं इंग्लैंड के एलिस्टर कुक। दिग्गज एलिस्टर कुक ने 161 टेस्ट मैचों की 291 पारियों में 45.35 के शानदार औसत से 12472 रन बनाए। कुक का ये रिकॉर्ड लंबे समय से कायम है।