1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट क्रिकेट में 3000+ रन बनाने वाले भारत के एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट

टेस्ट क्रिकेट में 3000+ रन बनाने वाले भारत के एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट

Written By: Rishikesh Singh
Published : Nov 22, 2024 01:30 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 01:30 pm IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। जहां केएल राहुल ने मैच की पारी में 26 रन बनाए। उन्होंने इस मुकाबले में अपने 3000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। केएल राहुल 3000 टेस्ट रन बनाने वाले भारत के सातवें एक्टिव बल्लेबाज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि और छह एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए हैं।
1/6 Image Source : Getty

इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम है। विराट कोहली इस वक्त भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने भारत के लिए 119 टेस्ट मैचों में 9045 रन बनाए हैं। वह सभी एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
2/6 Image Source : Getty

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर चेतेश्वर पुजारा भी लिस्ट का हिस्सा हैं। पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं। पुजारा का बल्लेबाजी औसत 43.60 है। हालांकि वह अभी टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने संन्यास नहीं लिया है।
3/6 Image Source : Getty

तीसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे का नाम है। अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के लिए 85 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया है। जहां उनके नाम कुल 5077 रन है। उन्होंने इस दौरान 38.46 के औसत से बल्लेबाजी की है। अजिंक्य रहाणे भी टीम इंडिया के स्क्वाड से काफी लंबे समय से बाहर हैं। हालांकि उन्होंने भी संन्यास नहीं लिया है। जिसके कारण वह एक्टिव खिलाड़ियों की इस लिस्ट में शामिल हैं।
4/6 Image Source : Getty

भारत के लिए 3000+ रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में अगला नाम टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 4270 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत भी 42.27 का रहा है। रोहित शर्मा अभी ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।
5/6 Image Source : Getty

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम है। उन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 3474 रन बनाए हैं। वहीं छठे स्थान पर रविंद्र जडेजा हैं। उन्होंने 77 टेस्ट मैचों में 3235 रन बनाए हैं।
6/6 Image Source : Getty

Advertisement