Published : Aug 20, 2024 06:00 am IST, Updated : Aug 20, 2024 06:00 am IST
1/6Image Source : Getty
ओवरसीज शतक यानी कि विदेशी सरजमीं पर शतक लगाना। इस मामले में भारतीय बल्लेबाजों का कोई तोड़ नहीं है। सबसे ज्यादा ओवरसीज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बात करें तो टॉप 5 में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मौजूद हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में टॉप 5 खिलाड़ी कौन-कौन से हैं।
2/6Image Source : Getty
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 29 ओवरसीज शतक जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। सचिन इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
3/6Image Source : Getty
विराट कोहली ने अब तक अपने करियर में 28 ओवरसीज शतक जड़े हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए विदेशी सरजमीं पर कमाल का प्रदर्शन किया है।
4/6Image Source : Getty
राहुल द्रविड़ भी इस खास लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 18 ओवरसीज शतक जड़े। राहुल द्रविड़ ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।
5/6Image Source : Getty
सौरव गांगुली ने इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ के साथ ही तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी अपने करियर में कुल 18 ओवरसीज शतक बनाए हैं।
6/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी लिस्ट में इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक कुल 18 ओवरसीज शतक जड़े हैं। रोहित शर्मा राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली से इस लिस्ट में आगे निकल सकते है।