T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, बटलर के पास विराट का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, बटलर के पास विराट का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। उसके बाद लिस्ट में रोहित शर्मा और जोस बटलर जैसे दिग्गज बल्लेबाज मौजूद हैं।
Published : Feb 09, 2026 06:34 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 06:34 pm IST
1/5Image Source : AP/AFP
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने अपने करियर में टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 33 पारियों में 58.72 के औसत से 1292 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.81 का रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं लगा पाए लेकिन इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतकीय पारी जरूर खेली। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 89 रन का था।
2/5Image Source : AFP
भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 47 मैचों की 44 पारियों में 34.85 के औसत से 1220 रन बनाए थे। उन्होंने ये सभी रन 133.04 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। विराट के बल्ले से इस दौरान 12 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। वह भी एक भी शतक नहीं लगा पाए। रोहित का हाईएस्ट स्कोर 92 रन का रहा।
3/5Image Source : AP
इंग्लैंड के जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 36 मैचों की 35 पारियों में 41.56 के औसत से 1039 रन बनाए हैं। बटलर के पास इस वर्ल्ड कप में रोहित और विराट से आगे निकलने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें इस वर्ल्ड कप में 254 रन बनाने होंगे। बटलर ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 147.47 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह एक शतक और 5 अर्धशतक लग चुके हैं।
4/5Image Source : AP
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने अपने करियर में टी20 वर्ल्ड कप में कुल 31 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 31 पारियों में 39.07 के औसत से 1016 रन बनाए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 100 रन का रहा। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब चौथे नंबर पर हैं। जयवर्धने भी टी20 वर्ल्ड कप में एक शतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।
5/5Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में 41 मैचों की 41 पारियों में 25.89 की औसत से 984 रन बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। वॉर्नर भी टी20 वर्ल्ड कप में एक भी शतक नहीं लगा पाए, इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक जरूर आए। उनका हाईएस्ट स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में नाबाद 89 रन का रहा।