IPL 2025: 5 बल्लेबाज जिनका स्ट्राइक रेट इस सीजन रहा है सबसे कम, पंत समेत ये खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
IPL 2025: 5 बल्लेबाज जिनका स्ट्राइक रेट इस सीजन रहा है सबसे कम, पंत समेत ये खिलाड़ी लिस्ट में शामिल
आईपीएल 2025 में कुछ बड़े खिलाड़ी जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, वह अब तक पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। इस लेख में हमने उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिनका स्ट्राइक रेट इस सीजन सबसे कम रहा है।
Published : May 06, 2025 04:44 pm IST, Updated : May 06, 2025 04:44 pm IST
1/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। फैंस को रोज एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हर सीजन के तरह इस सीजन भी जहां कुछ नए खिलाड़ियों ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वह उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए हैं। आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिनका स्ट्राइक रेट इस सीजन सबसे कम रहा है। आपको बता दें कि यह आंकड़े उन बल्लेबाजों के हैं जिन्होंने इस सीजन कम से कम 100 गेंदों का सामना किया हो।
2/6Image Source : PTI
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें एलएसजी ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है। आईपीएल 2025 में पंत का स्ट्राइक रेट 100 से भी नीचे हैं। उन्होंने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें पंत ने 12.8 के औसत से सिर्फ 128 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 99.22 है।
3/6Image Source : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी इस सीजन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 120.14 है। आईपीएल 2025 में कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उनका स्ट्राइक रेट पंत के बाद सबसे खराब है। रेड्डी ने 10 मैच में 173 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 120.13 का है।
4/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे धाकड़ इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अच्छा नहीं रहा है। अब तक उन्होंने 10 मैच में 142 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 122.41 का है।
5/6Image Source : PTI
आईपीएल 2025 में खराब स्ट्राइक वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज डेविड मिलर चौथे नंबर पर हैं। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के लिए खेल रहे मिलर ने अब तक 11 मैच में 153 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.5 का है। मिलर से इस सीजन अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वह अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं।
6/6Image Source : PTI
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 8 मैच में 191 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 128.19 है। सबसे कम स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की लिस्ट वह पांचवें नंबर पर हैं।