IPL इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 2 भारतीय
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 2 भारतीय
IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज होगा। IPL के 18वें सीजन के पहले मैच में कोलकाता और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो सैकड़ा जड़ते ही नया इतिहास रच देंगे।
Published : Mar 19, 2025 12:38 pm IST, Updated : Mar 19, 2025 12:51 pm IST
1/6Image Source : Getty
IPL के इतिहास में अब तक 100 से ज्यादा बार सेंचुरी लग चुकी हैं। इसमें 36 साल से ज्यादा उम्र के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए शतक भी शामिल हैं। आइए जानते हैं IPL में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारें में...
2/6Image Source : Getty
रोहित शर्मा IPL में शतक जड़ने वाले 5वें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 36 साल 350 दिन की उम्र में IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ शतक जड़ा था। रोहित ने 63 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े थे।
3/6Image Source : Getty
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2011 में 37 साल 356 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया था। ये शतक कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ आया था।
4/6Image Source : PTI
क्रिस गेल IPL में शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। गेल ने पंजाब किंग्स (पुराना नाम किंग्स इलेवन पंजाब) की ओर से IPL 2018 में 38 साल 210 की उम्र में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी। इस शतकीय पारी में उन्होंने सिर्फ 1 चौका जड़ा था जबकि 11 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : PTI
सनथ जयसूर्या IPL इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर हैं। जयसूर्या ने IPL 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए 38 साल 319 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ा था। उनका ये शतक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आया था। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी।
6/6Image Source : Getty
IPL में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। गिलक्रिस्ट ने IPL 2011 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 39 साल 184 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ा था। उन्होंने RCB के खिलाफ 55 गेंदों पर 106 रन बनाए थे।